फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जयंती पर याद किए गए हॉकी के जादूगर ध्यानचंद

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल दिवस के अवसर विभिन्न स्कूलों में खेल कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जंक्शन रोड स्थित एल्पाइन पब्लिक स्कूल में हॉकी, कबड्डी, क्रिकेट, बास्केटबॉल और बैडमिंटन खेलों का आयोजन किया गया। स्कूल प्रधानाचार्या निधि गुलाटी ने शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को फिट इंडिया शपथ दिलाई।
विज्ञापन

चौधरी हरचंद सिंह में निदेशक डॉ. एनके शर्मा ने मेजर ध्यानचंद की स्मृति में हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अजय शर्मा और डॉ. सतीश शर्मा ने खेल दिवस और मेजर ध्यानचंद के जीवन के विषय में बताया। इस दौरान प्रदीप चौधरी, डॉ. अश्वनी सिंह,विवेक सक्सेना, डॉ. नरेंद्र सिंह, अजय राघव,डॉ. विनोद भारद्वाज सहित बीपीएड के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
जैनिथ पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राहुल राठी ने फीता काटकर और प्रधानाचार्या गीता डैंग ने आसमान में गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद लेमन रेस, ट्रिपल रेस तथा टग औफ वार का आनंद लिया तथा छठी से दसवीं कक्षा तक के सभी छात्र- छात्राओं को खो- खो, चैस, टग ऑफ वार तथा वॉलीबॉल आदि खेल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

एनआरईसी कॉलेज में खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सबसे पहले प्राचार्य डॉ. आईएम खान ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वहीं शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी आतिश शर्मा ने खेल दिवस को लेकर छात्र-छात्राओं को संबाेधित किया। इस दौरान खिलाड़ी राखी सैनी, वर्षा, प्रियंका, खुशी, मनीषा, राधिका, नैना सैनी, शिवांगी सैनी और अन्य खिलाड़ियों को प्राचार्य ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
एकेपी पीजी कॉलेज में प्राचार्या डिंपल विज और शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रभारी डॉ. साहिल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसमें गिल्ली डंडा, कंच्चा, गिट्टे, स्टापू, निशानेबाजी, रास्सा कूद, शतरंज, पोशंपा , विष अमृत आदि खेलों का प्रदर्शन किया गया। विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
सिकंदराबाद/ककोड़। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस को स्कूल, कॉलेजों में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। वक्ताओं ने उन्हें याद करते हुए छात्र-छात्राओं को उनकी उपलब्धियों के बारे में बताया। इस दौरान स्कूल कॉलेजों में खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
नगर के आरके एजुकेशनल स्कूल, बाबू बोधराज कान्वेंट स्कूल, राजबाला स्प्रिंग डेल एकेडमी, स्वामी विवेकानंद कान्वेंट स्कूल, सिटी कान्वेंट स्कूल, न्यू लेंसर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डिवाइन एजुकेशनल स्कूल, जेपी इंटरनेशनल स्कूल, काका गर्ल्स पीजी कॉलेज, जेएस पीजी कॉलेज, स्वामी दयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, एमएस इंटर कॉलेज आदि में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
गुलावठी रोड स्थित दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 6 से कक्षा 9 तक छात्र-छात्राओं के बीच नींबू दौड़, खो-खो, कबड्डी आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता पीटीआई दिनेश सिंह की देखरेख में आयोजित हुई। आचार्य महेंद्र सिंह, शिक्षिका काजल, प्रधानाचार्य राजीव कुमार पांडे ने छात्र-छात्राओं को मेजर ध्यानचंद, देश के महान खिलाडिय़ों के बारे में जानकारी दी और उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। ककोड़ में केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के आचार्य उमेश पांडे ने मेजर ध्यानचंद के विषय में बताया। स्कूल में कबड्डी, खो-खो, पोषम्पा, कैरम, लूडो, रस्सा खींच, हॉकी, शतरंज, दौड़ आदि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। अशोक गुप्ता, प्रबंधक जगदीश प्रसाद ढौडियाल, प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र, पीटीआई धर्मेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन स्काउट मास्टर विवेक शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें