फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हॉकी में राजकीय इंटर कॉलेज की ए टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉकी में राजकीय इंटर कॉलेज की ए टीम बनी विजेता
विज्ञापन

बुलंदशहर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर जिला खेल विभाग द्वारा हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यमुनापुरम में आयोजित हुई जूनियर बालक वर्ग की प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज की ए टीम विजयी रही। विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय के निर्देश पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी को लेकर जिला स्तरीय जूनियर हॉकी बालक वर्ग की एक दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसएसपी श्लोक कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और गोल कर किया। पहला मैच राजकीय इंटर कॉलेज की ए टीम और बुलंदशहर हॉकी क्लब के मध्य खेला गया। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज की टीम ने जीत हासिल की। दूसरा मैच राजकीय इंटर कॉल की बी टीम और डीएवी इंटर कॉलेज के मध्य खेला गया। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज की बी टीम ने जीत हासिल की। फाइनल मुकाबला राजकीय इंटर कॉलेज की ए टीम और ब्राइट स्टार क्लब के बीच खेला गया। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज की ए टीम ने उम्दा प्रदर्शन की ट्रॉफी पर कब्जा किया। विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार दिया गया। इस दौरान हॉकी कोच कौशल चंद्र, जोगेंद्र सिंह, परमजीत, विजय वर्मा, प्रदीप शर्मा, देवेश और क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष सुखदेव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें