विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने तेजी से घट रही हिंदुओं की संख्या पर चिंता जताते हुए सरकार पर निशाना साधा।
विहिप अध्यक्ष ने जेएनयू कांड पर हुई कार्रवाई को भी अपर्याप्त बताया और केंद्र सरकार से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
स्याना के नवाब फार्म हाऊस में आयोजित सामाजिक समरसता समागम में मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहे विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि पिछले 1700 से वर्षों से पूरे विश्व में हिंदुओं की जनसंख्या लगातार घट रही है।
रोम, इंग्लैंड, काबुल, कंधार व मलेशिया आदि देशों में हिंदुओं का नरसंहार हुआ, जिसके कारण राज सत्ता दूसरे लोगों के हाथों में चली गई। अब 1700 वर्ष के इतिहास बदलने के लिए हिंदुुओं को संगठित व संघर्षशील बनना होगा।
उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी विकास की बात करते हैं लेकिन अगले 100 वर्षों में देश में हिंदू वर्ग अल्पसंख्यक होगा। अब हिंदुओं को सुरक्षित, समृद्ध व स्वाभिमानी हिंदू बनना होगा।
उन्होंने देश की हालातों पर चर्चा करते हुए कहा कि कश्मीर में मस्जिदों से आतंकवादियों के समर्थन में घोषाणाएं होना बेहद शर्मनाक है। इसके लिए ऐसी मस्जिदों को सील करके मौलवियों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाकर में जेल भेजा जाए।