बीती रात स्टेट हाईवे पर टेलीफोन एक्सचेंज के पास बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति को मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और पुत्र घायल हो गए।
इस पर गुस्साए ग्रामीणों ने शव को घटनास्थल पर ही रखकर जाम लगा दिया। मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।
जाम की सूचना पर खानपुर, नरसैना और औरंगाबाद से पुलिस फोर्स पहुंची। लगभग ढाई घंटे की सीओ चितरंजन सिंह चौहान की मशक्कत के बाद गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और जाम खुलवाया।
मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की । स्याना के मोहल्ला हनीफगढ़ी निवासी आस मोहम्मद (45), उसकी पत्नी रिहाना और पुत्र असद अपने घर से पैदल ही तहसील के पीछे अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे।
रात लगभग नौ बजे अचानक बाइक सवार ने उन्हेटक्कर मार दी। आस मोहम्मद के सिर में गंभीर चोट लगी। उसकी पत्नी रिहाना और आठ वर्षीय पुत्र असद भी घायल हो गए।
घायल आस मोहम्मद की सीएचसी ले जाते समय मौत हो गई। इस घटना के विरोध में काफीं लोग घटनास्थल पर इकटठा हो गए और रोष जताते हुए जाम लगा दिया।
जाम की सूचना पर सीओ चितरंजन चौहान मय सर्किल पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचेष परिजनों की आर्थिक सहायता की मांग करने लगे।
पलिस ने मनाने की कोशिश की लेकिन भीड़ नहीं मानी। उन्होंने पुलिस को शव सौंपने से इनकार कर दिया। भीड़ शव के साथ ही जाम स्थल पर जमी रही।
कई थानों की पुलिस के बाद भी जाम नहीं खुलने से सीओ ने समझा बुझाकर नौ बजे लगाया गया जाम ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद साढ़े ग्यारह बजे खुलवाया। मृतक के पुत्र शाहरू क खां की तहरीर पर स्याना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मृतक के परिजन गुस्से में थे। उनको काफी देर समझाया गया। उसेक बाद जाम खुल गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के पुत्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। -चितरंजन चौहान, सीओ