फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर भिड़े 6 वाहन, लगा जाम

Sat, 23 Jan 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार तड़के घने कोहरे के कारण हाईवे पर आधा दर्जन वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसों में कई लोग मामूली रूप से घायल हैं। क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 5.00 बजे घने कोहरे के कारण ग्राम बिलसूरी में आढा गेट के पास लकड़ियों से भरा मिनी ट्रक डिवाइडर पर चढ़ कर पलट गया। मिनी ट्रक बुलंदशहर से सिकंदराबाद की ओर आ रहा था।

हाईवे पर ट्रक पलटने से घने कोहरे के कारण सिकंदराबाद की ओर आने वाले करीब आधा दर्जन वाहन आपस में भिड़ गए। भिड़ंत में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वाहनों की टक्कर में कई लोगों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बुलंदशहर भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहनों के हाइवे पर खड़े होने से जाम लग गया। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटाया। तब कही जाकर एक घंटे बाद जाम खुला।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें