फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Tue, 08 Mar 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
श‌िवरात्र‌ि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनपद के शिवालयों में सोमवार को हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज रही। हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने परिवार के संग शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। भक्त बैंड-बाजों और डीजे पर झूमते-नाचते हुए शिवालय पहुंचे। मंदिरों पर लगे मेलों में भारी भीड़ रही। सुरक्षा को लेकर पुलिस भी चौकस रही।
विज्ञापन



राज राजेश्वर मंदिर, कामेश्वर मंदिर, नागेश्वर मंदिर, भवन मंदिर, महा कालेश्वर मंदिर और कई शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लाइन लग गई और दोपहर बाद तक जारी रही। गंगेऊआ गांव स्थित श्री द्वादश ज्योर्ति महालिंगेश्वर पर आचार्य मंजीत धर्मध्वज के मार्गदर्शन में श्री द्वादश ज्योर्ति महालिंगेश्वर का अद्वितीय रुद्राभिषेक किया गया। यहां 70 फीट लंबा शिवलिंग है।


आहार में अंबकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक जलाभिषेक करने वालों की लंबी लाइन लगी रही। बुगरासी में सिद्धेश्वर मंदिर पर सुबह से ही कांवड़ियों की लाइन लगनी शुरु हो गई।  
विज्ञापन



गुलावठी के बड़ा महादेव मंदिर एवं सिकंदराबाद रोड स्थित नाग देवता मंदिर में कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। बड़ा महादेव मंदिर में व्यवस्था में मंदिर के पुजारी पं.सुरेश चंद, संजय शर्मा, रामौतार शर्मा आदि रहे।

खुर्जा पॉटरी नगरी के श्राी सिद्धेश्वर मंदिर, चांमुण्डेश्वर, भूतेश्वर मंदिर, भूड़ा महादेव मंदिर और तिल भांडेश्वर में रात बारह बजे से कांवड़िए जयकारे लगाते दिखाई दिए। पहासू के बाघऊ और कस्बा स्थित प्राचीन शिवमंदिराें में भी कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया।


जबकि छतारी के प्राचीन शिव मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगी रही। शिकारपुर के बरासऊ शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। आंचरूकलां स्थित सिद्धबाबा मंदिर, भटौला स्थित शिवालय में भी शिवलिंग का जलाभिषेक किया गया।


डिबाई-दानपुर के भूतेश्वर मंदिर, रामघाट व विहारघाट में वन खंडेश्वर महादेव, नगर के चामुंडेश्वर महादेव, कैलाश ज्ञान मंदिर आदि  देवालयों में भारी भीड़ रही। सिकंदराबाद के झारखंडेश्वर मंदिर, खत्रीबाड़ा शिवमंदिर, देवीमंदिर, दनकौर रोड स्थित शिव मंदिर आदि शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

उधर जहांगीराबाद क्षेत्र के शिवालयों में भी जलाभिषेक किया गया। अनूपशहर क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिरों में भगवान आशुतोष का पूर्ण श्रद्धा के साथ जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें