फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नरेंद्र भाटी के काफिले से रुकी शहर की रफ्तार

Wed, 03 Feb 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर-गौतमबुद्धनगर निकाय विधान परिषद सीट से समाजवादी पार्टी के मंगलवार को घोषित प्रत्याशी के स्वागत के लिए पहुंचे वाहनों के काफिले ने शहर की रफ्तार को ब्रेक लगा दिया। जगह जगह जाम लग गए। स्कूली बच्चे भी सांसत में फंसे रहे।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह भाटी बुधवार की दुपहर करीब बारह बजे गौतमबुद्धनगर से चलकर भूड़ चौराहे से शहर में प्रवेश किया। उनके साथ करीब सौ वाहनों का काफिला था।

जिसमें समर्थक सवार थे। काफिले के कारण पहले पुराना दिल्ली रोड जाम हो गया। काला आम पर काफिले के पहुंचते ही काला आम, अस्पताल रोड, काली नदी रोड, डीएम रोड, चांदपुर रोड, राजेबाबू रोड पर जाम लग गया।
विज्ञापन


सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। एसएसपी दफ्तर और कलक्ट्रेट के बाहर भी जाम लग गया। यहां करीब बीस मिनट जाम के हालत रहे।

हालात उस समय ज्यादा खराब हो गए जब सपा कार्यालय पर वाहनों का काफिला मुड़ते ही शनिदेव मंदिर रोड ब्लाक हो गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के वाहन भी इसमें फंस गए।

पुलिस ने व्यवस्था को मशक्कत के बाद ठीक करा दिया लेकिन शनिदेव मंदिर रोड पर वाहन हटवाने की पुलिस ने हिम्मत नहीं की।

भारी तादाद में वाहनों के एक साथ आने का अनुमान नहीं था। जिस कारण जाम हो गया। फिर भी पुलिस ने व्यवस्था को जल्दी ही संभाल लिया। - कुलदीप राणा, टीएसआई

उत्साह में पार्टी के कार्यकर्ता काफी तादाद में पहुंच गए। इसलिए थोड़े जाम के हालत बन गए। परेशानी होेने पर आमजन से खेद हैं। - दिनेश गुर्जर, जिलाध्यक्ष, सपा
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें