फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब ट्रक ने किया शहर जाम

Tue, 01 Mar 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
साप्ताहिक बंदी के बाद मंगलवार सुबह बाजार खुलने के पर शहर को जाम से जूझना पड़ा। रेलवे ओवर ब्रिज के नजदीक बजरी से लदा ट्रक खराब हो गया। इससे काला आम चौराहे से भूड़ रोड तक लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन


लोगों को निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सोमवार को साप्ताहिक बंदी के बाद मंगलवार सुबह बाजार खुला। सुबह करीब 11 बजे बजरी से लदा ट्रक नुमाइश ओवरब्रिज के पास खराब हो गया।

बेतरतीब तरीके से खड़े टैंपो ने जाम की समस्या को और बढ़ा दिया। देखते ही देखते कालाआम से भूड़ चौराहे की ओर और भूड़ से शहर की ओर आने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


10 मिनट के रास्ते को लोगों ने आधे घंटे में पार किया। टीएसआई कुलवीर राणा ने बताया कि ट्रक खराब होने से कुछ जाम की समस्या हुई थी। जिसे जल्द ही ठीक कराकर सड़क किनारे कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें