फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अनूपशहर व डिबाई में झमाझम बरसे बदरा, उमस बरकरार

विज्ञापन
अनूपशहर में बारिश के बीच जाते युवक। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/अनूपशहर/डिबाई/सलेमपुर/नरसेना/बीबीनगर। जनपद में बुधवार को भी रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई तो कहीं तेज बारिश से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अनूपशहर व डिबाई में झमाझम बारिश हुई। बावजूद इसके उमस बरकरार है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान कम होकर 29 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है।
विज्ञापन

दोपहर बाद अनूपशहर और डिबाई क्षेत्र में तेज बारिश हुई। यहां सड़कों पर पानी भर गया और मौसम सुहावना हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं शहर और अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण तापमान में मामूली गिरावट आई लेकिन नमी अधिक होने से उमस बरकरार रही।
बुधवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 80 फीसदी और हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास दर्ज की गई। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों तक जनपद में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं। इससे खरीफ फसलों को लाभ मिलेगा। उमस से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें