फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तेज हवा और गड़गड़ाहट के साथ बरसे बादल, किसान चिंतित

विज्ञापन
गुलावठी में बारिश के दौरान का नजारा। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। पिछले दो दिन से छाए बादल रविवार सुबह जमकर बरसे। तेज हवा के साथ हुई बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। दो एमएम बारिश के बाद फिर धूप निकल आई। बदले मौसम के बीच तापमान गिर गया। मौसम वैज्ञानिक दो दिन तक बारिश जारी रहने का अनुमान जता रहे हैं।
विज्ञापन

तेज हवा के बीच आई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। किसान रविंद्र और मुनेश का कहना है कि इस समय बारिश किसी भी मायने में ठीक नहीं है। आलू की खोदाई का काम चल रहा है। सरसों की भी कटाई और निकासी हो रही है।
गेहूं की फसल पकने की कगार पर है। अभी तक इस बारिश से फसलों को नुकसान नहीं है लेकिन अब और तेज हवा के साथ बारिश होती है तो नुकसान हो सकता है। वहीं, बारिश के साथ तापमान में गिरावट आ गई।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री कम होकर 27 और न्यूनतम एक डिग्री कम होकर 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आर्द्रता 48 और हवा की गति 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास दर्ज की गई। शनिवार को 31 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष व मौसम वैज्ञानिक डा. रेशु सिंह का कहना है कि अभी भी आगामी दो दिन तक तेज हवाओं के बीच बारिश होने का अनुमान है। अभी तक फसलों को कोई नुकसान नहीं है। यदि आगे भी तेज हवा के बीच बारिश होती है तो इससे गेहूं, सरसों व आलू की फसल को नुकसान हो सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें