फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों के आदेश पर भारी केंद्र संचालकों की मनमानी

Thu, 20 Apr 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
एडीएम द्वारा किसानों से अतिरिक्त गेहूं न लिए जाने की हिदायत के बावजूद गेहूं तौल केंद्र संचालक अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार को केंद्रों पर सांसद भोला सिंह द्वारा मारे गए छापे में किसानों ने केंद्र संचालक द्वारा प्रति क्विंटल एक किलो गेहूं और दस रुपये लेने को आरोप लगाया।

सांसद ने जिलाधिकारी व सीएमडी एफसीआई से वार्ता कर आरोपी केंद्र संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। बुधवार को क्षेत्रीय सांसद भोला सिंह ने मंडी परिसर स्थित एफसीआई और आरएफसी के गेहूं क्रय केंद्रों पर छापा मारा।
विज्ञापन


एफसीआई केंद्र पर प्रवीन, मुनेश कुमार, महीपाल व दलीप ने बताया कि उनसे केंद्र संचालक द्वारा प्रति क्विंटल दस रुपये व एक किलो अतिरिक्त गेहूं लिया जा रहा है। जबकि अन्य किसानों ने बताया कि तौल केंद्र पर बारदाना न होने की बात कहकर तौल नहीं की जा रही है।

सांसद ने जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह और एफसीआई के सीएमडी योगेंद्र त्रिपाठी से फोन पर वार्ता की। पूछा कि तीन दिन पहले से मामला संज्ञान में होने के बावजूद केंद्र संचालकों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है? वहीं बारदाने का इंतजाम क्यों नहीं किया गया।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो यह समझा जाएगा कि अधिकारी किसानों के उत्पीड़न में शामिल हैं। इसकी रिपोर्ट शासन को भी भेजी जाएगी।

दो गेहूं क्रय केंद्रों, बीआरसी पर एसडीएम का छापा
सडीएम ने तहसील क्षेत्र के अंतर्गत दो गेहूं क्रय केंद्रों एवं दो बीआरसी सेंटरों पर छापामारी की। एसडीएम ने दोनों बीआरसी केंद्रों पर चार एबीआरसी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए डीएम को पत्र भेजा है।

स्याना तहसील के अंतर्गत केशोपुर सठला बीआरसी केंद्र पर एबीआरसी प्रतिराज सिंह व धर्मेंद्र कुमार, बरौली वासुदेवपुर बीआरसी केंद्र पर एबीआरसी विजय कुमार भंडारी व अजीत कुमार द्वारा भी लापरवाही मिली।
विज्ञापन


एसडीएम ने स्याना तहसील क्षेत्र के जाड़ौल व गुरावली गेहूं क्रय केंद्रों पर आकस्मिक छापेमारी की, जिसमें क्रय केंद्रों पर गेहूं रखने के लिए बारदाना तक नहीं था। वहीं ऊंचागांव में ऊंचागांव (ब्यूरो)। ब्लॉक परिसर में लगे किसान सेवा सहकारी समिति के गेहूं क्रय केन्द्र पर तहसीलदार अशोक कुमार शर्मा ने औचक निरीक्षण किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें