फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गर्मी और लू का सितम जारी, अधिकतम तापमान <bha>@</bha> 40 डिग्री

विज्ञापन
खुर्जा के कॉलेज मार्ग पर बुधवार को तेज धूप में चहरा ढककर जातीं युवतियां। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/अहार/सलेमपुर/बीबीनगर/ऊंचागांव। मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया हीटवेव का असर बुधवार को बढ़ गया। इस दौरान झुलसा देने वाली गर्मी और लू के थपेड़ों ने घर से निकले लोगों को बेहाल कर दिया। इससे बचाव के उपाय भी काम नहीं आए। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जल्द ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर सकता है। साथ ही तापमान में और वृद्धि की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने मंगलवार को 26 अप्रैल तक हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया था। इसका असर बुधवार को सुबह से ही देखने को मिला। दोपहर हाेने तक गर्मी प्रचंड हो गई और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। इसका सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ा। वहीं, बाजार व सड़कों पर आमजन लू से बेहाल दिखे। शाम तक इससे राहत नहीं मिल सकी। घर से निकलते समय सिर पर गमछा व दुपट्टा रखकर निकले।
वहीं, ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 22 और हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष व मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि मौसम विभाग का अनुमान है कि गर्मी अभी और सताएगी। अगले दो-तीन दिन में तापमान में दो डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। इस झुलसा देने वाली गर्मी से जल्द निजात नहीं मिलने वाली है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 41 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस पर रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें