फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू के थपेड़ों ने किया बेहाल, आज बारिश के आसार

Thu, 21 Apr 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्मी अपना रंग दिखा रही है। बृहस्पतिवार को तपिश के साथ लू के थपेड़े शुरू हो गए। शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट हो सकती है। पिछले काफी दिनों से मौसम में तपिश ने आमजन के साथ ही पशु और पक्षियों को भी बेहाल कर रखा है।
विज्ञापन


दिन चढ़ते ही सड़क और बाजार सुनसान हो जा रहे हैं। वही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं, जिन्हें जरूरी काम होता है। तापमान लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को लू चलने के साथ ही गर्मी और बढ़ गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 25 डिग्री रहा।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 20 डिग्री रहने की संभावना है। इससे आगे तापमान में गिरावट की संभावना बन रही हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज का कहना है कि तपिश के साथ लू चलनी शुरू हो गई है। शुक्रवार को आसमान में बादल छा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें