फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरमी ने छीना चैन, बिजली ने किया बेचैन

Thu, 19 May 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
गरमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीते कुछ दिनों ने परवान चढ़ती गरमी में बृहस्पतिवार को पारा 46 डिग्री पार कर गया। साथ ही उमस भी बढ़ी जिससे दिन चढ़ते ही सड़कें सुनसान हो गईं और बाजार वीरान हो गए। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले कुछ दिनों में गरमी और बढ़ेगी।
विज्ञापन


पिछले एक पखवाड़े से गर्मी अपना रंग दिनप्रतिदिन दिखा रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहा तो बृहस्पतिवार को बढ़कर 46 और न्यूनतम 32 डिग्री पर पहुंच गया। जिसके चलते सुबह से ही झुलसा देने वाली गर्मी ने सभी को घरों और प्रतिष्ठानों में कैद कर दिया।

दोपहर के समय वहीं लोग घर से बाहर निकले, जिन्हें जरूरी काम था। मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज के अनुसार शुक्रवार तो अधिकतम तापमान कम होकर 44 और न्यूनतम 28 डिग्री होने की संभावना है। साथ ही उनका यह कहना है कि अभी तपिश से राहत नहीं मिलने वाली।
विज्ञापन


पूर्वा हवा के चलने से चिपचिपाहट भी बढ़ गई है। उधर सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी का कहना है कि जिस तरह की गर्मी पढ़ रही है।  गर्मी से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी पीएं और कपरेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें