सिकंदराबाद। गेहूं कटान के समय मौसम की मार झेल रहे किसान गेहूं बेचने के लिए अनाज मंडी पहुंचने लगे हैं। वहीं क्रय केंद्र अभी खाली पड़े हैं। एक अप्रैल से सभी क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू हो गई है।
बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ। लगातार हो रही बारिश के कारण गेहूं की कटाई का कार्य धीमी गति से चल रहा है। इसके बावजूद किसान अनाज मंडी में अपना गेहूं बेचने के लिए पहुंच रहे हैं। कार्यवाहक मंडी सचिव भूपेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि पिछले तीन दिनों में मंडी के व्यापारियों ने किसानों से करीब 100 क्विंटल गेहूं की खरीद की है। व्यापारियों द्वारा 2130 से 2140 रुपये प्रति क्विंटल के रेट से गेहूं खरीदा जा रहा है। जबकि गेहूं खरीद का सरकारी रेट 2125 रुपये है। संवाद