फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हेड कांस्टेबल का वीडियो वायरल, कहा- अफसरों की जिद और भ्रष्टाचार के बीच घुट रहे सिपाही

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। डिबाई सर्किल में तैनात हेड कांस्टेबल नितिन ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो जारी कर विभाग की कार्यप्रणाली और आला अफसरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अपनी व्यथा को व्यक्त करने के लिए उन्होंने भगवान बुद्ध के उपदेशों और गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्र पंक्तियों का सहारा लिया है। वीडियो में नितिन ने डायल-112 की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच निर्धारित रिस्पॉन्स टाइम के भीतर पहुंचना, जान जोखिम में डालने जैसा है। लेकिन जमीनी हकीकत समझे बिना अफसरों इसे जबरन लागू करवा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग में नैतिकता का पतन हो रहा है। आम सिपाही भ्रष्टाचार व मानसिक दबाव के पाटों के बीच पिसने को मजबूर हैं। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि मामला गंभीर है। वीडियो में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए एसपी देहात को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें