फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: उगाही करने पर खुर्जा में तैनात हेड कांस्टैबल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। एसएसपी ने उगाही करने पर खुर्जा कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल राजकुमार को निलंबित कर दिया है। मामले में लापरवाही बरतने पर कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह और निरीक्षक इमाम जैदी को हटाकर अपराध शाखा में भेज दिया गया है। खुर्जा में संदिग्ध परिस्थिति में मिली युवती के परिजनों ने डरा-धमकाकर 38 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

हरियाणा के पलवल निवासी व्यक्ति ने मंगलवार को एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि उसकी बेटी घर से लापता हो गई थी। 20 दिसंबर को खुर्जा क्षेत्र में घूमती मिली थी। खुर्जा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल राजकुमार उसे लेकर थाने ले गया। फोन पर जानकारी मिलने पर युवती की मां एक परिचित युवक को साथ लेकर खुर्जा कोतवाली पहुंची। वहां बेटी को छोड़ने को लेकर हेड कांस्टेबल राजकुमार से बहस हो गई। इसके बाद राजकुमार ने साथ गए परिचित युवक की जेब से 25 हजार की नकदी, मोबाइल, पर्स, बेल्ट समेत अन्य सामान छीनकर उसे हवालात में डाल दिया।
कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह के पहुंचने पर पीड़ित ने इस बारे में बताया तो उन्होंने युवक को हवालात से बाहर निकलवाया। उन्होंने सामान तो दिलवा दिया लेकिन नकदी नहीं वापस की। इससे पहले हेड कांस्टेबल राजकुमार बेटी से भी 13 हजार रुपये ले चुका था। शिकायत के आधार पर एसएसपी ने अपने पीआरओ से मामले की जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए गए। इस पर एसएसपी ने आरोपी हेड कांस्टेबल राजकुमार को निलंबित करते उसके खिलाफ खुर्जा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होने से पहले ही आरोपी हेड कांस्टेबल ड्यूटी से फरार हो गया था।
विज्ञापन

मानसिक रूप से कमजोर है युवती
पुलिस ने बताया कि हरियाणा की रहने वाली युवती की पांच साल पहले जयपुर में शादी हुई थी। मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण उसे ससुराल पक्ष ने घर से भगा दिया था। तीन वर्ष से युवती मायके में रह रही थी। वहां से घूमते हुए खुर्जा पहुंच गई थी।

अजय कुमार बने कोतवाली प्रभारी

जांच में सामने आया कि हेड कांस्टेबल राजकुमार की करतूत में कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह ने सहयोग नहीं किया था। लापरवाही बरतने की वजह से रवि रतन सिंह और निरीक्षक इमाम जैदी को खुर्जा कोतवाली से हटाकर अपराध शाखा भेज दिया गया है। पुलिस लाइन से अजय कुमार को कोतवाली प्रभारी बनाकर खुर्जा भेजा गया है।


कोट

मंगलवार को मामले की शिकायत मिली थी। जांच के बाद हेड कांस्टेबल के खिलाफ उगाही करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे निलंबित किया है। लापरवाही बरतने पर कोतवाली प्रभारी को स्थानांतरित किया गया है। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें