फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हेड कांस्टेबल ने थाने के ही कांस्टेबल पर लगाया कार चोरी का आरोप

विज्ञापन
थाना नरौरा का फोटो।
विज्ञापन
नरौरा। थाने पर तैनात एक मुख्य आरक्षी की थाना परिसर से कार चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में हेड कांस्टेबल ने थाने पर तैनात एक कांस्टेबल के खिलाफ कार चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल निशांत कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि वह थाने की बैरक में रहते हैं। उनकी कार थाना परिसर में खड़ी थी। गत 22-23 अक्तूबर की रात वह बैरक में सोए हुए थे। सुबह देखा तो उनकी कार वहां नहीं थी। स्टाफ से जानकारी हुई कि कांस्टेबल नीरज कार लेकर गए हैं। जब नीरज को फोन किया तो बताया कि शाम तक कार लेकर आ जाएंगे। कार न आने पर अगले दिन फोन किया तो बताया कि वह आ रहे हैं। कांस्टेबल नीरज ने थाने पर आकर बताया कि दो दिन में कार आ जाएगी। आरोप है कि गत रविवार को फिर से कार के बारे में पूछने पर वह कार नहीं ले गया और न ही कार उसके पास है। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित हेड कांस्टेबल ने थाना परिसर से कार चोरी कर ले जाने व कार से कोई घटना कारित न कर दी गई हो ऐसी आशंका भी जताई है। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें