फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हर्ष फायरिंग के दौरान खुद को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। क्षेत्र के एक बैंक्वेट हॉल में वलीमा के दौरान हर्ष फायरिंग में घायल हुए युवक की पुलिस ने पहचान कर ली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सामने आया है कि खुद के ही तमंचे से युवक के पैर में गोली लगी थी। बैंक्वेट हॉल के मालिक की शिकायत पर पुलिस ने देर रात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

पवसरा मार्ग स्थित सैनी फार्म हाउस के मालिक रंजीत ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि मोहल्ला सादात निवासी आबिद अब्बास ने बेटे कोसेन के वलीमा के लिए बैंक्वेट हॉल बुक कराया था। खाना खाने के दौरान फायरिंग होने की आवाज आई। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग जैसे ही मौके पर पहुंचे तो इतने में कुछ लोग एक लहूलुहान युवक को ले जाते हुए दिखाई दिए।
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला कि मोहल्ला अजीजाबाद निवासी कावेश को खुद के अवैध तमंचे से हर्ष फायरिंग करते समय घुटने के नीचे गोली लगी है। एएसपी ऋजुल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही अवैध हथियार को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें