फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: क्रिकेट टूर्नामेंट में हैरी बालाजी बना विजेता

विज्ञापन
प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते अतिथि।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। सदर तहसील क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में शुक्रवार को एकदिवसीय अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ। इसमें हैरी बालाजी सात रन से विजेता रही। वहीं, उमंग को मैन ऑफ दा मैच चुना गया। विजेता टीम को आयोजक ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मिर्जापुर स्टेडियम में आयोजित हुए जेपीएस क्रिकेट एकेडमी अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का क्षेत्र पंचायत सदस्य हरेंद्र लोधी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके साथ ही खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर बॉल फेंक प्रतियोगिता की शुरुआत की। आयोजक अजय राज व कोच लक्ष्मीकांत ने बताया कि केकेसीए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी हैरी बालाजी टीम 30 ओवर में 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसमें उमंग ने 20 व मोहित ने 30 रन का योगदान दिया। जवाब में जीत दर्ज करने उतरी केकेसीए 25 ओवर में 112 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। हैरी बालाजी ने यह मैच सात रनों से जीत लिया। क्षेत्र पंचायत सदस्य हरेंद्र लोधी ने 20 रन बनाने व चार ओवर में आठ रन देकर पांच विकेट हासिल करने पर उमंग को मैन ऑफ दा मैच पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान सुरेश सिंह, राजेश कुमार, पुष्पेंद्र लोधी, दीपू सिंह, त्रिलोक चंद व आशा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें