फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौज में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हफौज में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख ठगे
विज्ञापन

ककोड़। फौज में नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी ने युवक से पांच लाख रुपये ठग लिए। अब रुपये वापस मांगने पर आरोपी धमकी दे रहा है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खड़ूपुरा निवासी नकुल पुत्र रामवीर सिंह ने बताया कि तीन वर्ष पहले वह सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसका संपर्क पड़ोसी गांव के युवक से हुआ। उक्त युवक ने अपने परिचित के माध्यम से सात लाख रुपये में फौज में नौकरी लगवाने की बात कही। बताया कि पड़ोसी गांव के युवक ने उसे जनपद हापुड़ के गांव निवासी एक युवक से मिलवाया। बताया कि पड़ोसी गांव के युवक की बात पर विश्वास कर उसने हापुड़ गांव के युवक को पांच लाख रुपये दे दिए। तीन साल बीत जाने के बाद भी न तो नौकरी लगी और न ही वह रुपये वापस कर रहा है। रुपये मांगने पर वह धमकी देता है। थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें