फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल के कमरे से जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला कांस्टेबल के कमरे से जेवर चोरी
विज्ञापन

बुलंदशहर। गुलावठी थाने में तैनात महिला कांस्टेबल के कमरे से चोर सोने व चांदी के जेवर ले गए। तहरीर मिलने पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
महिला कांस्टेबल सोनल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि थाना परिसर में आवास न होने के कारण वह मोहल्ला विकास कॉलोनी में अंशु पत्नी राजकुमार के मकान के कमरे में किराए पर रह रही हैं। कांस्टेबल सोनल के अनुसार उसके कमरे में बनी अलमारी में उसके दो सोने के कंगन, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, पर्सनल डायरी एवं कुछ अन्य कागजात रखे हुए थे। वह अपने कमरे की सफाई कर रही थीं तो सोने व चांदी के जेवर, डायरी व अन्य कागजात वहां नहीं थे। महिला कांस्टेबल ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल सचिन मलिक का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें