कोतवाली क्षेत्र के हजरत पुर गांव में रविवार रात को कुछ लोगों ने प्राचीन मंदिर में स्थित वीर हनुमान की मूर्ति खंडित करती थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है। वहीं बजरंग दल समेत अन्य हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। हंगामा को बढ़ता देख एसपी देहात समेत अंतरिक्ष जैन अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के बजरंग दल के जिला संयोजक नितिन पंडित ने बताया कि गांव हजरतपुर में प्राचीन शिव मंदिर है रविवार रात को दो-तीन युवक आए और वीर हनुमान भगवान की मूर्ति खंडित की, जिससे हिंदू धर्म के लोगों में काफी रोष है। ऐसे में पुलिस प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी और मंदिर में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है।
वहीं एसपी देहात अंतिरक्ष जैन का कहना है कि मूर्ति खंडित होने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।