फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: शहर में लगेंगे हैंडपंप, ठीक कराई जाएंगी स्ट्रीट लाइट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। नगर पालिका शहर में खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराएगी। नगर पालिका अध्यक्ष अंजना सिंघल ने बताया कि नगर के मोहल्ला मुरारी नगर, महाराणा प्रताप नगर और न्यू शिवपुरी सहित कई क्षेत्रों में नए हैंडपंप लगाए जाएंगे। हैंडपंप लगने से लोगों को पानी के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर शहर में लंबे समय से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट्स को भी ठीक किया जा रहा है। नगर के विभिन्न मार्गों और गलियों में अंधेरा रहने के कारण लोगों को रात के समय आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह समस्या अधिक गंभीर थी। अब प्रकाश व्यवस्था ठीक होने से न केवल लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि रात के समय अंधेरे से भी निजात मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें