फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 17 से शुरू होंगी परिषदीय स्कूलों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं, तैयारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षाओं को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 17 नवंबर से शुरू होने वाली परीक्षाएं 21 नवंबर तक चलेंगी। इसमें कक्षा एक से आठ तक के करीब दो लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा को व्यवस्थित, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए विभाग की ओर से प्रश्नपत्र तैयार कराने से लेकर विद्यालयों तक पहुंचने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले के 1862 परिषदीय विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसके लिए प्रश्नपत्रों का प्रकाशन कराया जा रहा है। जल्द ही सभी विद्यालयों में प्रश्नपत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे। साथ ही परीक्षा के आयोजन को लेकर प्रधानाध्यापकों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक चलेगी। अर्धवार्षिक परीक्षा कुल 50 अंकों की होगी। प्रश्नपत्र में बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल किए जाएंगे। कक्षा एक के विद्यार्थियों का मूल्यांकन मौखिक रूप से किया जाएगा, जबकि कक्षा दो और तीन में लिखित एवं मौखिक परीक्षा का अंकभार 50-50 प्रतिशत रहेगा।
विज्ञापन

परीक्षा की निगरानी विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक और विकासखंड स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी करेंगे। बीएसए ने बताया कि सभी अधिकारियों को परीक्षा समय से और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए जाएंगे। परीक्षा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें