फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हाईस्कूल में ज्ञानेश-पुष्कर, इंटर में सुजाता-तेजस ने किया टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में टीएचएप एचएसएस जिरौली के छात्र ज्ञानेश मीना और विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र पुष्कर गोयल ने 96.68 फीसदी अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं इंटरमीडिएट में टीडीबीएस वीएम इंटर कॉलेज डिबाई की छात्रा सुजाता और तेजस ने 95.80 फीसदी अंकों के साथ बाजी मारी है। हाईस्कूल के दोनों टॉपर प्रदेश की टॉप-10 सूची में नौवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम जारी किया। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में 49, 073 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, इनमें से 45,929 ने परीक्षा में भाग लिया। इनमें से 42625 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। जबकि 3304 छात्र-छात्राएं फेल हो गए। रिजल्ट 90.83 रहा। इंटरमीडिएट में 42,544 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, इनमें से 40,565 ने परीक्षा दी थी। इनमें 32,301 छात्र-छात्राएं पास हुए। 8264 छात्र-छात्राएं फेल हुए। रिजल्ट 79.68 फीसदी रहा।
दोपहर से ही छात्र-छात्राएं और अभिभावक रिजल्ट देखने के लिए मोबाइल और साइबर कैफे के चक्कर लगाते रहे। परीक्षा परिणाम देखने के बाद छात्र-छात्राओं के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अच्छे नंबरों से पास होने वाले परीक्षार्थी विद्यालयों में शिक्षकों को मिठाई खिलाने पहुंचे। वहीं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बच्चों को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक शिवकुमार ओझा ने दोनों कक्षाओं के टॉपरों को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि इस बार हाईस्कूल में 90.83 और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 79.68 फीसदी रहा है।
विज्ञापन

ये रही हाईस्कूल के टॉपर की स्थिति
- यूपी बोर्ड की परीक्षा में टीएच एपीएचएसएस जिरौली के छात्र ज्ञानेश मीना और वीएस वीएम इंटर कॉलेज डीएम रोड बुलंदशहर के छात्र पुष्कर गोयल ने संयुक्त रूप से 600 में से 580 अंक हासिल किया है। बाबूराम एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज ककोड़ की छात्रा चुनमुन ने 600 में से 574 अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया है। जबकि टीडी बीएसवीएम इंटर कॉलेज डिबाई की छात्रा विशाखा वार्ष्णेय ने 600 में से 570 अंक हासिल कर 95.67 फीसदी अंक पास कर तीसरा स्थान हासिल किया है।
ये रही इंटरमीडिएट के टॉपर की स्थिति
इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिला टॉपर बने सुजाता और इसी कॉलेज की छात्रा तेजस ने संयुक्त रूप से 500 में से 479 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है। एमबीएलके इंटर कॉलेज जिरौली के छात्र नक्ष कौशिक ने 500 से 478 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि इसी कॉलेज के छात्र शिवम कुमार ने 500 से 475 अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें