डिबाई के गांव असदपुर घेड़ में श्री गुरु गोबिंद सिंह की शोभायात्रा में शामिल लोग। स्रोत: आयोजक
डिबाई। गांव असदपुर घेड़ में रविवार को श्री गुरु सिंह सभा की ओर से प्रकाश उत्सव पर्व पर गुरु गोबिंद सिंह की शोभायात्रा श्रद्धा व उल्लास के साथ निकाली गईं। गुरुद्वारा प्रधान करतार सिंह ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
इसमें कई शहरों से आई झांकियों को शामिल किया गया। शोभायात्रा में गुरु गोबिंद सिंह की पालकी के साथ पंज प्यारे साथ चले थे। इस दौरान युवाओं ने करतब दिखाए। इस अवसर पर सुरजीत सिंह, अनिल सिंह, गुरुदेव सिंह, सतवंत सिंह, सुदर सिंह, योगेंद्र सिंह और बिजेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।