कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्याना के मौहल्ला कैतवाला निवासी दानिश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी आयशा ने बीते मंगलवार को नगर क्षेत्र के निजी अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया था। तभी से जिला मेरठ के छोटा हसनपुर निवासी उसकी सास मीना अपनी बेटी की देखरेख के लिए अस्पताल में ही रह रही थी।
तहरीर के अनुसार गुरुवार की रात्रि आयशा ने बच्ची को दूध पिलाया सुला दिया। जिसके बाद उसकी सास बच्ची को आईसीयू वार्ड से बाहर ले कर चली गई। आरोप है कि उसी दौरान सास मीना ने नवजात बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।