फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केटिंग के मास्टर थामना चाहते हैं झाड़ू

Mon, 22 Aug 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरोजगारी का आलम यह है कि मार्केटिंग, एकाउंट, साइंस आदि के मास्टर छात्रों का टारगेट अब झाड़ू थामना है। नगर पालिका-पंचायतों में निकली संविदा सफाईकर्मियों के लिए आवेदकों में बड़ी संख्या ग्रेजुएट-पोस्ट ग्रेजुएट बेरोजगारों की हैं। सफाईकर्मियों के फार्म जमा करने के लिए जिलेभर के डाकघरों पर मारामारी मची हुई है।
विज्ञापन


मुख्यालय समेत जिलेभर की सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों में इन दिनों संविदा पर सफाईकर्मियों के लिए भर्ती निकली हुई हैं। सभी डाकघरों पर इनके फार्म जमा किए जा रहे हैं। डाकघरों पर फार्म जमा करने वालों में अधिकांश आवेदक ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट हैं।

नगर के कृष्णा नगर निवासी रविंद्र कुमार बीबीए पासआउट हैं, लेकिन पिछले एक साल से कोई नौकरी नहीं मिल पाने के कारण उन्होंने संविदा सफाईकर्मी के लिए फार्म भरा है। इसी प्रकार साठा निवासी नितिन राठौर बीए पास हैं तो साठा के दयालबाग निवासी विपिन वर्मा बीकॉम किए हुए हैं।
विज्ञापन


 ग्रेजुएट होने के बावजूद यह हाथ में झाड़ू थामने के लिए तैयार हैं। इसका बड़ा कारण है बेरोजगारी। बेरोजगार ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट किसी भी प्रकार से कोई भी नौकरी करने के लिए तैयार हैं, फिर चाहे वह नौकरी उनके स्टेटस की हो या नहीं। आवेदन करने वालों में मार्केटिंग, एकाउंट और साइंस के स्टूडेंट  भी हैं। 

तो ये है असली वजह
नगर पालिका के ही एक अफसर बताते हैं कि संविदा सफाईकर्मियों की नौकरी के लिए मची मारामारी की एक और वजह है। दरअसल , शासन ने सफाईकर्मियों का वेतन करीब 18 हजार रुपये निर्धारित किया है। तय माना जा रहा है कि आने वाले कुछ समय में ही यही कर्मचारी नियमित कर दिए जाएंगे।

ऐसे में ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट युवा इस नौकरी को हथियाना चाहते हैं। नौकरी पाने के बाद यह खुद सफाई कार्य नहीं करते, बल्कि पांच से आठ हजार रुपये में किसी कर्मी को लगा लेते हैं और उसी से काम कराते हैं। कागजों में कोई और नौकरी करता है तो हकीकत में कोई और।

संविदा पर सफाईकर्मियों की नियुक्ति के लिए सभी प्रकार के आवेदन आ रहे हैं। इनमें ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट अभ्यर्थी भी हैं तो इंटर पास, हाईस्कूल पास भी। एके सिंह, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें