फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मुनाफे का झांसा दे हड़पे 4.25 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली के मोहल्ला भगवानपुरा डिप्टीगंज निवासी पीड़ित नितिन गर्ग ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। उसको डिजिटल एनर्जी माइनिंग नामक कंपनी द्वारा निवेश करने पर कुछ दिनों में लगाई गई रकम पर 50 प्रतिशत मुनाफे का ऑफर दिया था। कंपनी के झांसे में आकर उसके द्वारा विभिन्न खातों में रुपये ट्रांसफर करते हुए निवेश किया। बाद में उक्त कंपनी की डिजिटल एनर्जी माइनिंग की प्ले स्टोर पर एक एप भी थी, जो बंद हो गई। पीड़ित के अनुसार उसे झांसा देकर कंपनी द्वारा 4.25 लाख रुपये हड़प लिया गया, जिसे अब वापस नहीं किया जा रहा है। एसएसपी के आदेश पर नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जिसमें अंकित पाटीदार निवासी इंदौर मध्य प्रदेश, मोहित मनिहार निवासी राजस्थान, चंचल पाल निवासी इंदौर मध्य प्रदेश, लक्ष्मण सिंह निवासी हरियाणा, निखिल यादव निवासी इंदौर मध्य प्रदेश, प्रमोद राठौर निवासी इंदौर मध्य प्रदेश, हेमंत राठौर निवासी इंदौर मध्य प्रदेश, सुमित कुमार निवासी हरियाणा और मकसूद निवासी पंजाब के नाम प्रकाश में आए। नगर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें