फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: खेतों में तालाब खुदवाने पर अनुदान देगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सिंचाई की अच्छी सुविधा, भूगर्भीय जल का स्तर बढ़ाने और अतिरिक्त आय के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई खेत तालाब योजना किसानों के लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। जिस पर शासन स्तर से 50 प्रतिशत अनुदान भी किसानों को दिया जा रहा है। यानि तालाब की खुदाई के लिए जितनी लागत आएगी, उसके आधे पैसे ही किसानों को देने होंगे। इसके लिए इच्छुक किसान ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी एवं जिला भूमि संरक्षण अधिकारी रामकुमार बताया की कृषि विभाग कि भूमि संरक्षण इकाई में किसानों के लिए जनपद भी यह योजना लागू है। जिसके तहत यदि किसान अपने खेतों पर 22 मीटर लंबा, 20 मीटर चौड़ा तथा 3 मीटर गहरा तालाब खुदवाना चाहते हैं, तो उसे खेत तालाब योजना के अंतर्गत 52,500 रुपये का अनुदान दिया जाता है।
यह अनुदान किसान को दो किस्तों में मिलेगा। बताया कि खेत में तालाब बनवाने से आसपास का भूगर्भीय जलस्तर बढ़ेगा, वहीं किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए बिजली के बिल से भी मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा किसान अपने तालाब में मछली पालन के अलावा सिंघाड़े, कमल ककड़ी समेत अन्य खेती करके भी अतिरिक्त मुनाफा कमा सकते हैं।
विज्ञापन

इन तालाबों में मोती की खेती भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है। ऑनलाइन पंजीकरण दर्शन पोर्टल upagriculture.com पर बुकिंग जल्द शुरू होने वाली है। बताया कि तालाब के लिए कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं है, जो भी किसान आवेदन करेंगे, उनको लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें