फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी मुलाजिमों का होगा कैशलेस इलाज

Sat, 29 Apr 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
कैशलेस इलाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को अब इलाज के लिए नकद भुगतान का झंझट नहीं रहेगा। इसके लिए शासन कैशलेस कार्ड की व्यवस्था करने जा रहा है। इस कार्ड के जरिये चिह्नित अस्पतालों में बेहतर इलाज कराया जा सकेगा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने अपने कर्मियों को कैशलेस उपचार का तोहफा दिया है। जिले के 17 हजार राज्य कर्मियों और करीब 50 हजार से ज्यादा पेंशनर्स को इसका लाभ मिलेगा। इन कर्मियों को उपचार के लिए नकद भुगतान नहीं करना होगा। कैशलेस कार्ड के जरिए उपचार के बाद इनका भुगतान हो सकेगा।

राज्य सरकार के इस कदम से कर्मियों को बड़ी राहत मिलेगी। शासन की तरफ से इस बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं। चिह्नित अस्पतालों में उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि राज्यकर्मियों को कैशलेस कार्ड जारी किए जाएंगे। इन कार्डों से चिह्नित अस्पतालों में उपचार की सुविधा मिल सकेगी। कर्मियों को चिह्नित अस्पतालों में उपचार के बाद भुगतान नहीं करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें