फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: लखनऊ जाने वाली गोमती चल रही दो से तीन घंटे की देरी से

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। ट्रेनों के देरी से स्टेशन पर आने के कारण लोगों को गंतव्य पर पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसमें लखनऊ व पूर्वी जिलों की ओर जाने वाले यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। सोमवार को नई दिल्ली से लखनऊ जाने गोमती एक्सप्रेस दोपहर एक बजे के स्थान पर शाम चार बजे स्टेशन पर पहुंची। ऐसे में यात्रियों को तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। वहीं, वापसी में ट्रेन दो घंटे देरी से पहुंची। मालदा से बठिंडा जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस डेढ़, सूबेदार गंज से मेरठ जाने वाली संगम एक, कटिहार से अमृतसर जाने वाली आम्रपाली तीन, अलीपुर द्वार से दिल्ली जाने वाली महानंदा एक और कलकत्ता से चंडीगढ़ जाने वाली कालका मेल एक घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें