खुर्जा जंक्शन। रेलवे स्टेशन पर आने वाली गोमती एक्सप्रेस लखनऊ से दिल्ली जाते समय चार घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची। वहीं, अमृतसर से कटिहार स्पेशल ट्रेन शनिवार दोपहर तीन बजे के स्थान पर देर शाम स्टेशन पर आई। इससे यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा मालदा से बठिंडा जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस सुबह ढाई बजे के स्थान पर दो घंटे देरी से साढ़े चार बजे आई। कालका-हावड़ा मेल, आम्रपाली एक्सप्रेस, उधमपुर एक्सप्रेस और संगम एक-एक घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची। संवाद