खुर्जा जंक्शन। लखनऊ से चलकर नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस रविवार को पांच घंटे देरी से स्टेशन पर आई है। इसके अलावा नई दिल्ली से चलकर लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस एक घंटा,अलीपुरद्वार से चलकर पुरानी दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस एक घंटा, सीतामढ़ी से चलकर आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस दो घंटे, कटिहार से चलकर अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस एक घंटा, मालदा से चलकर बठिंडा जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस एक घंटा, कोलकाता से चलकर कालका जाने वाली हावड़ा कालका मेल एक घंटा देरी से खुर्जा जंक्शन पर पहुंची। संवाद