फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बेटियां अव्वल

Thu, 17 Mar 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गुलावठी
विज्ञापन
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बेटियां अव्वल रहीं। तीन वर्गों में हुई प्रतियोगिता में हर वर्ग में लड़कियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्राम औरंगाबाद अहीर के वैदिक इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को हुई प्रतियोगिता में जनपद के कुल 1400 स्टूडेंट्स ने भाग लिया।
विज्ञापन


उद्घाटन विधान परिषद सदस्य जितेंद्र यादव ने किया। प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा वर्ग में ऊंचा गांव की डौली माहुर ने प्रथम,  अनूपशहर के वीरेंद्र कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सातवीं कक्षा वर्ग में दानपुर की पूजा ने प्रथम एवं गुलावठी की मंतशा खान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

छठीं कक्षा वर्ग में पहासू की अंजलि ने पहला एवं ऊंचागाव की लवी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।  अध्यक्षता  सपा जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने की। बेसिक शिक्षा अधिकारी वेदराम ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व अतिथियों ने सभी विद्यालयों के स्टूडेंट्स के मार्च पास्ट की सलामी ली।
विज्ञापन


इस मौके पर स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।  राजीव यादव, प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव, जिला व्यायाम अधिकारी पंकज यादव, अजय यादव, हाजी भुट्टों, शकील अहमद, सुरेंद्र यादव, अमित यादव, जीतू तेवतिया, खंड शिक्षा अधिकारी आदि मौजूद रहे। संचालन अनिता त्यागी ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें