फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बालिका का विवाह रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। चाइल्ड लाइन 1098 की टीम ने जिले में एक बाल विवाह रुकवाया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी जय प्रकाश यादव और चाइल्ड लाइन प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि औरंगाबाद क्षेत्र में एक बाल विवाह होने की सूचना मिली।
विज्ञापन

इस पर थाना औरंगाबाद के निरीक्षक रजनीश त्यागी व थाना एएचटी से निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप के साथ बताए गए गांव पहुंचे। जहां पर जिस बालिका के विवाह की तैयारी चल रही थी। उसके जन्म से संबंधित दस्तावेज मांगे गए। इनकी जांच पर पता चला कि वह नाबालिग है। इस पर बालिका को टीम ने अपने संरक्षण में ले लिया। साथ ही उसे लेकर बाल कल्याण समिति के कार्यालय लेकर पहुंची। जहां पर सदस्य जय प्रकाश शर्मा व अशोक कुमार ने बालिका की काउंसलिंग की। साथ ही उसके परिजनों को बालिग होने पर ही शादी कराने का शपथपत्र प्राप्त किया। पूरी प्रक्रिया के बाद नाबालिग को उसके परिजनों को सौंपा गया। नाबालिग के परिजनों ने बालिग होने पर ही शादी करने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें