फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी की सगाई में पहुंची प्रेमिका: हंगामा कर बोली- दो साल है हमारा चक्कर, शादी की बात कहकर इसने संबंध भी बनाए

Thu, 25 Jun 2026 11:00 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अनूपशहर

सार

युवती ने पुलिस को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से उसका पिछले दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस अवधि में युवक ने उससे शादी करने का वादा किया था। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए।
विज्ञापन
प्रेमी की सगाई में पहुंची प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमी की सगाई की सूचना मिलने पर एक प्रेमिका थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को साथ लेकर प्रेमी के घर जाकर उसकी सगाई रुकवा दी। युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन

कई बार बनाए शारीरिक संबंध
युवती ने पुलिस को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से उसका पिछले दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस अवधि में युवक ने उससे शादी करने का वादा किया था। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। युवती ने बताया कि युवक ने उसे भविष्य में शादी का भरोसा दिलाया था। हाल ही में युवक की शादी अलीगढ़ क्षेत्र में तय हो गई थी। उसकी बरात 28 जून को जाने वाली थी। बृहस्पतिवार को युवक के ससुराल पक्ष के लोग सगाई करने उसके गांव पहुंचे थे। युवती को इस सगाई की जानकारी मिली थी।

सगाई रुकवाने की पूरी घटना
जैसे ही युवती को अपने प्रेमी की सगाई की जानकारी मिली, वह तुरंत अहमदगढ़ थाने पहुंची। उसने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई और युवक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युवती की शिकायत को गंभीरता से लिया। पुलिसकर्मी युवती को साथ लेकर सीधे युवक के घर पहुंचे। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद युवक की चल रही सगाई का कार्यक्रम तुरंत रुक गया।
विज्ञापन

पुलिस और आगे की कार्रवाई
कोतवाली प्रभारी ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर रहे हैं। प्रभारी ने स्पष्ट किया कि यदि उन्हें इस संबंध में कोई लिखित तहरीर मिलती है, तो पुलिस मामले की गहन जांच करेगी। जांच के आधार पर नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें