फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: थाने पहुंची प्रेमिका ने प्रेमी की रुकवाई सगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अहमदगढ़। प्रेमी की सगाई की सूचना पर प्रेमिका थाने पहुंच गई। और पुलिस को साथ लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई। जिसके बाद प्रेमी की सगाई का रुक गई।
विज्ञापन

थाने पहुंची क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव के निवासी युवक से उनका दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है। आरोप लगाया कि इस दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर उनके साथ शरीरिक संबंध भी बनाए। बताया गया कि युवक की शादी अलीगढ़ क्षेत्र में तय हो गई थी। 28 जून को बरात जानी थी। बृहस्पतिवार को ससुराल पक्ष के लोग सगाई करने के लिए युवक के गांव आए थे। जैसे ही युवती को इसकी जानकारी लगी तो वह थाने पहुंच गई और युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। युवती पुलिस को साथ लेकर युवक के घर पहुंच गई। जिसके बाद युवक की सगाई का कार्यक्रम रुक गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर रहे हैं। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें