फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्कूल से घर जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। स्कूल से घर जा रही छात्रा के साथ बाइक सवार दो मनचले युवकों ने मुख्य बाजार में अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ की। छात्रा द्वारा विरोध करने पर आरोपी युवकों ने छात्रा की पिटाई कर दी। घटना दो समुदाय से जुड़ी होने के कारण स्थिति संवेदनशील है।
विज्ञापन


स्याना रोड स्थित एक गांव निवासी छात्रा कस्बे के इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा है। दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद करीब 1 बजे साइकिल से घर जा रही थी। इसी दौरान बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के पास छात्रा के पास से गुजर रहे बाइक सवार दो मनचले युवकों ने छात्रा को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। लोगों को आता देख बाइक सवार भाग निकले। छात्रा का आरोप है दोनों बाइक सवार कई दिन से लगातार पीछा कर रहे थे। स्कूल से निकलने के बाद आरोपी युवकों ने अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ की।
इसके विरोध में छात्रा ने टिप्पणी कर दी। विरोध से गुस्साए युवकों ने मौका देख कर छात्रा की पिटाई कर दी। छात्रा के परिजनों ने लिखित शिकायत दी है। परिजनों का आरोप है आरोपी युवक कई दिनों से लगातार पीछा कर रहे थे। इसकी सूचना छात्रा ने घर पर दी थी। सोमवार को छुट्टी के बाद परिजन छात्रा को लेने घर से आ रहे थे लेकिन इससे पूर्व ही आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने बताया आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना पास की दुकानों में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। थाना प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया घटना की सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया है। शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें