फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशवी क्यों कूदी: दोबारा जन्म लेने की बात कहकर गंगा में लगाई छलांग, कूदने से पहले बहन को पकड़ा गई अंगूठी-कंगन

Mon, 24 Jul 2023 10:00 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अनूपशहर (बुलंदशहर)

सार

नेहा ने बताया कि केशवी उसे लेकर गंगा पुल पर पहुंच गई। इसके बाद केशवी ने अपने कंगन, अंगूठी और चुन्नी उसको दे दिए। साथ ही कहा कि वह अब दोबारा जन्म लेगी।
विज्ञापन
लड़की तलाश करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के अनूपशहर में स्थित गंगा पुल से सोमवार सुबह एक किशोरी ने गहरे जल में छलांग लगा दी। उसके साथ पुल पर मौजूद छोटी बहन ने शोर मचाया तो मौके पर लोग एकत्रित हो गए। छोटी बहन ने बताया कि दीदी दोबारा जन्म लेने की बात कहकर गंगा में कूद गई हैं। नाविक, गोताखोरों और पीएसी फ्लड प्लाटून की टीम किशोरी की तलाश में जुटी हुई हैं। हालांकि, अब तक किशोरी के गंगा में कूदने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव भईपुर निवासी 14 वर्षीय केशवी सोमवार सुबह अपनी छोटी बहन नेहा के साथ घर गांव खिदराबाद स्थित चामुंडा मंदिर जाने के लिए निकली थी लेकिन, वह दोनों वहां नहीं गईं। नेहा ने बताया कि केशवी उसे लेकर गंगा पुल पर पहुंच गई। इसके बाद केशवी ने अपने कंगन, अंगूठी और चुन्नी उसको दे दिए। साथ ही कहा कि वह अब दोबारा जन्म लेगी। यह कहने के बाद केशवी ने गंगा में छलांग लगा दी, जिसे देखकर नेहा ने शोर मचा दिया। 

शोर सुनकर लोग एकत्रित हो गए। आस पास मौजूद लोगों ने पुलिस प्रशासन को मामले की सूचना दी। गंगा में छलांग लगाने के कुछ देर बाद तक काफी दूर तक किशोरी बहती दिखाई दी। बबस्टरगंज घाट पर मौजूद नाविकों और गोताखोरों ने डूबने की जानकारी मिलते ही बचाने के लिए प्रयास शुरू किए लेकिन, वहां पहुंचते-पहुंचते किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने किशोरी के परिजनों को हादसे की जानकारी दी।

परिजनों को भी नहीं पता है कारण
केशवी के गंगा में छलांग लगाने की जानकारी मिलते ही परिजन स्तब्ध हो गए। उन्हें समझ ही नहीं आया कि यह कैसे हो गया। केशवी तो छोटी बहन के साथ खिदराबाद चामुंडा मंदिर पर पूजा करने के लिए गई थी लेकिन, वह गंगा पुल अनूपशहर कैसे पहुंच गई। उसने वहां जाकर गंगा में छलांग क्यों लगाई। अपनी छोटी बहन से उसने दोबारा जन्म लेने की बात क्यों की। पुलिस ने भी परिजनों से इन सवालों की जानकारी करनी चाही लेकिन, कोई जवाब नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

किशोरी के गंगा में छलांग लगाने की सूचना मिली है। उसकी तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, अब तक कारणों का पता नहीं लग सका है। - अन्विता उपाध्याय, सीओ अनूपशहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें