फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कोचिंग जा रही छात्रा से थाने के पास छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुलावठी। थाने के पास कोचिंग जा रही एक छात्रा के साथ मनचले ने छेड़छाड़ की। मनचले ने छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने बताया कि वह सुबह कोचिंग के लिए जा रही थी। थाने के पास पीछे से एक युवक आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा के अनुसार आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर जबरन उसे बाइक पर बैठाने का भी प्रयास किया। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोगों के आने पर आरोपी मौके से भाग गया। आरोपी दूसरे समुदाय से है। पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें