फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गंगा नदी के टापू में नशे की हालत में मिली युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
नरौरा। राजघाट गंगा नदी के दूसरी ओर जनपद संभल क्षेत्र में एक युवती नशे की हालत में मिली। आसपास के लोगों ने बताया कि तीन लड़के उसे लेकर कहीं जा रहे थे। शोर मचाने पर वह उसे वहीं छोड़कर भाग गए। जनपद संभल की गुन्नौर थाना पुलिस ने युवती को गुन्नौर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। युवती के होश में आने पर ही मामले की सही जानकारी हो सकेगी। टापू पर एक स्थान पर पड़े सामान को देखकर वहां उनके द्वारा शराब पीने की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संभल जनपद के अंतर्गत है। गुन्नौर पुलिस ने युवती को उपचार के लिए भिजवा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें