बुलंदशहर। गाजियाबाद के विजयनगर निवासी एक महिला की सोमवार को बुलंदशहर में बीमारी के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला वर्तमान में नगर के शांतिनगर कालोनी में रह रही थी। गाजियाबाद के विजयनगर निवासी 35 वर्षीय हेमलता पत्नी संजय की पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य खराब चल रहा था। परिजन उनका इलाज नगर के एक निजी अस्पताल में करवा रहे थे। सोमवार को महिला का स्वास्थ्य बिगड़ गया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उनका शव घर ले गए। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीर सिंह ने बताया कि इमरजेंसी में महिला को परिजन मृत अवस्था में लेकर आए थे।