फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गमगीन माहौल में हुआ गीता का अंतिम संस्कार, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याना। स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव हाजीपुर में नवविवाहिता गीता का सोमवार सुबह गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। मृतका के छोटे भाई सोनू कुमार ने नम आंखों से बहन को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

रविवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद गीता का शव उसके मायके गांव घनसुरपुर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। हत्यारोपी पति की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने घनसुरपुर स्थित स्याना-गढ़ हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
सूचना पर कई थानों की पुलिस और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया। पुलिस अधिकारियों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने जाम समाप्त कर दिया और यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन

ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस से आरोपी पति की शीघ्र गिरफ्तारी कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सीओ रामकरन सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें