फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बिना अनुमति आम का प्रतिबंधित पेड़ काटने पर लगाया पांच हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचागांव। अमरगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र में बिना अनुमति हरे पेड़ काटने के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग ने आम का प्रतिबंधित हरा पेड़ काटने पर ठेकेदार से पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। अमरगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र गांव निवासी ठेकेदार रवि ने बिना वन विभाग की अनुमति के गांव बैरल निवासी कुंवर पाल सिंह के खेत में लगे आम के हरे पेड़ को काट दिया था। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। जांच में पेड़ बिना अनुमति काटा जाना पाया गया। नियमानुसार प्रतिबंधित प्रजाति के हरे पेड़ काटने पर जुर्माने का प्रावधान है। इसके बाद वन विभाग ने ठेकेदार रवि से 5 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। वन दरोगा प्रमोद कुमार भारती ने बताया कि क्षेत्र में अवैध कटान पर लगातार नजर रखी जा रही है। बिना अनुमति किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित पेड़ काटे जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोषियों पर जुर्माना के साथ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें