गायत्री महायज्ञ के समापन पर दीक्षा लेते लोग।
- फोटो : संवाद
गुलावठी। अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में तीन दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुक्रवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। शांति कुंज हरिद्वार से आई टोली के नायक केपी शर्मा ने दीक्षा संस्कार कार्यक्रम में लोगों को दीक्षा दिलाई। इस अवसर पर कार्यक्रम में सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली की विदाई भी की गई। कार्यक्रम संयोजक सुंदरपाल सिंह तेवतिया, सह संयोजक डॉ.प्रभात मुद्गल, कोषाध्यक्ष डॉ.संचय अग्रवाल, डॉ. गौरी मुद्गल, डॉ.शोभा आनंद, मुकेश मुद्गल, अंकुश भारद्वाज आदि मौजूद रहे। संचालन कुलदीप सिंघल ने किया। संवाद