फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नशे का विरोध करने पर पत्नी को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नगर निवासी विवाहिता ने पति के नशे की आदत का विरोध करने पर तीन तलाक दिए जाने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी को 12 वर्ष हो गए है। उसके दो बच्चे है। पति नशे का आदी है और आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। घर का खर्च भी नहीं देता है। घर के सामान को फेंक देता है बच्चों को खाना भी नहीं खाने देता है। उसके दहेज का सारा सामान बेच दिया है। बच्चों को स्कूल भी नहीं जाने देता है। वह कढ़ाई का कार्य कर अपने बच्चों का भरण पोषण करती है। परंतु पति उसके पैसे भी छीनकर नशा कर लेता है। विरोध करने पर उसके साथ गालीगलौज, मारपीट करते हुए उसे तीन तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया। उसके माता, पिता का भी देहांत हो चुका है। अब उसके पास सिर छिपाने के लिए कोई जगह नहीं है। वह अपने बच्चों को लेकर दर-दर की ठोकर खा रही है। पति उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें