फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दाखिले के लिए आज और दिया मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के कॉलेजों में दूसरी ओपन मेरिट में शामिल उन छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश के लिए सीसीएसयू ने एक और मौका दिया है। ऐसे छात्र-छात्रा सोमवार को भी प्रवेश ले सकेंगे। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की ओर से कॉलेजों के स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए दूसरी ओपन मेरिट विगत दिनों जारी की गई थी। छात्र-छात्राओं से ऑफर लेटर डाउनलोड करके संबंधित कॉलेजों में नौ सितंबर तक प्रवेश लेने के लिए मौका दिया गया था। इसके बाद भी तमाम छात्र-छात्रा प्रवेश के लिए वंचित रह गए। इसे देखते हुए सीसीएसयू ने प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 11 सितंबर कर दी है। डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने बताया कि दूसरी ओपन मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए सीसीएसयू की ओर से सोमवार तक का और समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें