फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गौतमबुद्धनगर की टीम ने सहारनपुर की टीम को 23-03 अंकों से हराया

विज्ञापन
पुलिस लाइन में शुरू हुई हैंडबॉल-बास्केटबॉल टूर्नामेंट की टीमों के ​खिलाड़ी पुलिस अ​धिकारियों के
विज्ञापन
बुलंदशहर। पुलिस लाइन में सोमवार को मेरठ जोन की अंतरजनपदीय हैंडबॉल और बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2025 का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय करते हुए प्रतियोगिता की शुरूआत की। बताया कि इसमें मेरठ जोन की आठ टीम भागीदारी कर रही हैं। सभी टीमों के खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

बास्केटबॉल के पहले मैच में गौतमबुद्धनगर की टीम ने सहारनपुर की टीम को को 23-03 अंकों से हराया। जबकि दूसरे मैच में बुलंदशहर ने हापुड़ की टीम को 21-02 अंकों के अंतर से पराजित किया। इसी तरह हैंडबॉल में मुजफ्फरनगर की टीम ने गौतमबुद्धनगर की टीम को 8-5 अंकों से मात दी। जबकि बुलंदशहर की टीम ने बागपत को 07-01 अंकों के अंतर से हराया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. तेजवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार, एएसपी ऋजुल, डीएसपी अपराध मधुप कुमार सिंह और प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता मंगलवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें